महासमुंद : नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी रमेश गौतम लापता, परिजनों ने लोगों से सहयोग की अपील की
नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेश गौतम वार्ड नंबर 14, महासमुंद निवासी 14 जून 2025 को रात लगभग 7 से 8 बजे के बीच घर से निकले और अब तक वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों के अनुसार उनका मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है, जिसके कारण उनकी चिंता और बढ़ गई है।
परिजनों ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। संभावित सभी स्थानों पर तलाश की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
लापता रमेश गौतम के बारे में यदि किसी को कोई जानकारी मिलती है या उन्हें कहीं देखा जाता है, तो परिजनों से तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है। संपर्क नंबर: 7999201945, 8770955914, 8223946464।
परिवार ने बताया है कि जो भी व्यक्ति उनकी सूचना देगा, उसे ₹51,000 का नगद इनाम दिया जाएगा।
लोगों से अपील की गई है कि अगर कहीं भी इस तरह का व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल जानकारी दें ताकि परिजनों को राहत मिल सके।