बसना : बैंक कर्मचारी से 48 हजार की लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। पुलिस ने सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक सरायपाली में काम करने वाले टिकेश्वर डडसेना के साथ 48,300 रुपए की लूटपाट करने वाले उड़ीसा नवापाड़ा के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से 30 हजार लुट की रकम पुलिस ने बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक सरायपाली में कार्यरत शाम के समय टिकेश्वर डडसेना कलेक्शन की रकम अपने बैग में रख कर सरायपाली जा रहा था। वसूली की रकम मोटर सायकल की टंकी में रखा था।
प्रार्थी एन एच 53 में बिहारी ढाबा के पास पहुंचा था तभी एक मोटर सायकल में लक्ष्मीकांत सोनी पिता युवराज सोनी नुआपड़ा उड़ीसा निवासी मोटर सायकल में आया और बैग में रखे पैसों को झपट्टा मारकर लूट कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें