शिकायत के बाद भी नहीं हुई गुणवक्ता की जाँच, नहर की दीवार में... - CG Sandesh

शिकायत के बाद भी नहीं हुई गुणवक्ता की जाँच, नहर की दीवार में आया दरार.

जल संसाधन विभाग बसना के तहत कुंटीनाला डायवर्शन गौरटेक में नहर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. इस नहर निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है. जिस नहर के दीवार को कई सालों तक टिकना था उसमे बनने के पहले ही दरार आ चूका है.  

इस नहर निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य करने के आरोप लगाने के साथ इसे समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किया गया था लेकिन फिर भी अधिकारी यहाँ जाँच करने को नहीं पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया गया था कि ठेकेदार द्वारा चेंबर तथा बीम वॉल में घटिया मसाला का उपयोग किया जा रहा है जिसमें कहीं रेती ही रेती, तो कहीं गिट्टी ही गिट्टी दिख रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि यहां ठेकेदार का कोई भी इंजीनियर मौजूद नहीं रहता जिसेसे कि मसाला का रेशियो की जानकारी हो. ठेकेदार के दैनिक मजदूरों के द्वारा मनमानी ढंग से कार्य करवाया जा रहा है. नहर में पाइप को सीधा नहीं डाला जा रहा है पाइप के ज्वाइंट में सीमेंट बीच-बीच में डाला जा रहा है जबकि बाकी जगह मिट्टी से पाट दिया जा है.

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीओ द्वारा कभी-कभार दौरे पर आने पर भी इस संबंध में नहीं बोला गया ग्रामीणों का आरोप है कि साइड में ठेकेदार का जवाब देह व्यक्ति मौजूद नहीं रहता जबकि गिट्टी की क्वालिटी भी ठीक नहीं है.

बावजूद इसके गुणवक्ता की जाँच नहीं की गई और ठेकेदारों की मनमानी से काम चलता रहा, ठेकेदारों के प्रति इस तरह का रवैया कई प्रकार के संदेहों को जन्म देता है क्योकिं जल संसाधन विभाग के अभियंता का कहना है कि यह नहर का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है अगर काम पूर्ण होने के पूर्व दरार आ चूका है तो इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की है. कार्य पूर्ण होने पर ही ठेकेदार को भुकतान किया जायेगा. मगर गुणवक्ता की जाँच को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने हर बार गोल-मोल ही जवाब दिया जिससे किसी बड़े भ्रष्टाचार का अंदेशा होता है. 


अन्य सम्बंधित खबरें