शराब की दुकान पर ताला तोड़कर चोरी. - CG Sandesh

शराब की दुकान पर ताला तोड़कर चोरी.

बसना थाना अंतर्गत गढ़पटनी मार्ग पर स्थित शराब की दुकान में ताले तोड़कर चोरी करने की घटना सामने आई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू कर दी है.

मामला बीती रात का है जब 112 को फ़ोन पर अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी होने की सुचना मिली. जिस पर 112 के आरक्षक मौके पर पहुंचे. मौके में आरक्षकों द्वारा पाया गया कि अंग्रेजी शराब दुकान के ताला टूटने के साथ शटर ऊपर उठा हुआ है. लेकिन मौके में निरीक्षण करने से आसपास भी कोई नहीं देखा गया.

जानकारी के अनुसार रात के समय जिन कर्मचारियों को वहां ड्यूटी पर तैनात रहना था, वो अपनी ड्यूटी को छोड़कर कहीं और ही व्यस्त थे. जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. सोशल मीडिया में जो तस्वीरें सामने आई है उससे पता चलता है कि चोरों ने ताला तोड़ कर कुछ इलेक्ट्रानिक सामान और उपकरण को भी चुराने के साथ नुकसान पहुँचाया है.  

शराब की दुकान में शराब की कितनी चोरी हुई और क्या-क्या चोरी हुई इसका खुलाशा होना अभी बाकी है. सुबह से बसना पुलिस की टीम मौके पर पहुँच कर जांच की कार्रवाही कर रही है.  

ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों द्वारा सीसी टीव्ही को भी नुकसान पहुँचाया गया होगा जिससे की उन्हें पहचानने में आसानी ना हो.


अन्य सम्बंधित खबरें