भाजपा मंडल गड़फुलझर में भाजपा सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ
06 जुलाई से 11 अगस्त तक भाजपा का सदस्यता महाअभियान जारी है 08 जुलाई से सभी मंडलो में इस अभियान का शुभारंभ हो चुका है इसी क्रम में भाजपा मंडल गड़फुलझर का भी सदस्यता अभियान ग्राम दुधीपाली के अनुसूचित जाति के एक कन्या के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर इस कन्या को सदस्य बनाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.
मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त अनुसूचित जाति के निर्धन कन्या को जिसके माता पिता बचपन मे ही गुजर चुके हैं को एक साइकिल, चावल एवं राशि सहयोग प्रदान किया गया इस अवसर पर भाजपा मंडल गढफुलझर के अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ,मण्डल महामंत्री राजेन्द्र पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष माधव साव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं गढफुलझर के उपसरपंच डॉ. सोमनाथ पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं सहकारी समिति गड़फुलझर के अध्यक्ष शिवकिशोर साहू, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप साव, परमानंद सिदार, मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने दिया.