बजट पूर्णतः निराशाजनक, युवा ,किसान ,और गरीबो को ठगने वाली बजट - पुष्पेन्द्र पटेल
बसना - छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस महामंत्री पुष्पेन्द्र पटेल ने केंद्र सरकार की बजट को पूर्णता निराशाजनक बताया।श्री पटेल ने कहा की भारत कृषि प्रधान देश है। और केंद्र में बैठी सरकार कहती है कि किसानों की आय दुगुनी करेंगे। लेकिन इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए।उल्टे बजट खाद ,बीज,कीटनाशक कृषि उपकरण, डीजल आदि के दामों में कमी होने के बजाय वृद्धि की ओर इशारा कर रहे है।व छोटे मझोले व्यापारियों जिन्हें बजट में राहत की अपेक्षा कर रहे थे उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए बजट को गरीब ,किसान ,युवा बेरोजगार सहित सभी वर्ग के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी युवाओं की है फिर भी मोदी सरकार ने अपने बजट में खास कर युवाओं को ठगने का काम किया है।
बजट में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लगातार युवाओं को रोजगार देने, महंगाई कम करने और किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर बड़े-बड़े वादे किये लेकिन वादों के मुताबिक बजट में कुछ नहीं है। यह बजट पूर्णतः युवा, किसान और गरीब विरोधी बजट है।