तेज गति से वाहन चलाकर ली जान, मामला दर्ज
बसना थाना से 3 किलोमीटर की दुरी पर नेशनल हाईवे पर गिल ढाबा के सामने 6 मई 2019 को एक दुर्घटना हो गई थी जिसके जाँच में पाया गया है कि तेज गति और लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने से यह हादसा हुआ है, और इस हादसे में शिकार व्यक्ति की जान चली गई. जाँच के बाद पुलिस ने मोटरसायकल क्रमांक CG 06 JD 4644 के चालक सेलु निषाद के ख़िलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामले को पंजीबद्ध किया है.
जाँच में पाया गया कि घटना स्थल (गिल ढाबा के सामने नेशनल हाईवे) पर 6 मई की रात को गोपीनाथ सोनी रात के 9 बजे सड़क पार कर रहे थे कि तभी, बसना की ओर से मोटर सायकल चालक सेलु निषाद पिता श्यामलाल निषाद उम्र 35 वर्ष साकिन खुर्सीपहार के द्वारा अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जेडी 4644 को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर एक्सीडेंट किया.जिसके एक्सीडेंट करने से गोपीनाथ सोनी के सिर में गंभीर चोंट आई जिस चोंट के कारण रायपुर के उसे डी0के0एस0 अस्पताल में ईलाज दौरान दिनांक 10.05.2019 को 06.00 बजे दिन में मृत्यु हो गयी.
पुलिस ने इस मामले में मृतक गोपीनाथ सोनी की पत्नी माला सोनी उम्र 50 साल एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाह ढाभा संचालक दलविर सिंह सरदार उम्र 56 वर्ष एवं पान ठेला संचालक रंजन उम्र 32 वर्ष से कथन लिया. और मामला दर्ज के साथ इसकी सुचना एसडीएम सरायपाली को दे दी गई.