खबर लगते ही हरकत में आया सिंचाई विभाग, मिट्टी डाल कर की दरार को छुपाने की कोशिश !
बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम बोहारपार से गौरटेक के मध्य सिंचाई विभाग द्वारा नहर और पुलिया का निर्माण का काम चल रहा है और निर्माण होने के पूर्व ही नहर की एक दीवार में दरार आ गया है. दरार आने के बाद अब इस भ्रष्टाचार पर मिट्टी डाल कर छुपाने की कोशिश की जा रही है.
जल संसाधन विभाग के तहत कुंटीनाला डायवर्शन गौरटेक में नहर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. इस नहर निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है. जो एक बड़े भ्र्ष्टाचार की तरफ इशारा करता है.
cgsandesh.com में इस माह की 7 तारीख़ को शिकायत के बाद भी गुणवक्ता की जाँच नहीं करने पर सवाल उठाया था और बताया था कि नहर की एक दीवार में दरार आ गया है. खबर के लगते ही ठेकेदार हरकत में आये और नहर की दीवार में आया दरार वाले जगह को लीपा पोती कर मिट्टी से पाट दिया ताकि इससे भृष्टाचार दिखाई ना दे औऱ सरकार के पैसों को गबन किया जा सके.