पिथौरा : ड्युटी में छात्रावास जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे मे... - CG Sandesh

पिथौरा : ड्युटी में छात्रावास जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली के पास सड़क हादसे में ड्युटी में छात्रावास जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार रामचरण कैवर्त उम्र 38 वर्ष, निवासी बरेकेलखुर्द 28 फरवरी 2025 को करीबन 09:30 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GU 1564 से अपने घर से प्री मैटिक छात्रावास पिथौरा अपने ड्युटी में जा रहे थे, इसी दौरान ग्राम डोंगरीपाली के पास पीछे की ओर से आ रही वाहन मोटर सायकल स्कूटी क्रमांक CG 06 HA9676 के चालक द्वारा अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये रामचरण कैवर्त के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी.

मामले में पुलिस ने मोटर सायकल स्कूटी क्रमांक CG 06 HA 9676 के चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें