मीना बजार पिथौरा से मोटरसायकल चोरी - CG Sandesh

मीना बजार पिथौरा से मोटरसायकल चोरी

मीना बजार घूमने पिथौरा में परिवार के साथ घुमने गए एक व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम गिरना थाना पिथौरा निवसी फगुलाल पटेल ने बताया कि वर्ष 2017 में उसने अग्रवाल आटो केयर पिथौरा से एक सेकेण्ड हेण्ड मोटर सायकल क्रमांक CG06GG0549 को खरीदा था, जिसका आर0सी0 बुक अगर सिंह ठाकुर पिता मोहन ठाकुर निवासी छिबर्रा के नाम पर है.

तथा 06 जुलाई 2025 को वह अपने परिवार के साथ मीना बजार घूमने पिथौरा गया था, तो अपनी मोटर सायकल G06GG0549 मैंदान के अन्दर खडी कर करीब 7:00 बजे मेला मैदान में गया और रात्रि करीब 08:00 बजे मेला घुम कर वापस आकर देखा तो मोटर साकयल वहां पर नही था.

फगुलाल ने आसपास पता तलाश किया जिसका पता नही चला, इस इस्तेमाली मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें