पिथौरा : मोटर सायकल एक्सीडेंट से हुई थी मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : मोटर सायकल एक्सीडेंट से हुई थी मौत, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में 31 मई 2025 को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु बरिहा पिता गोरेलाल बरिहा उम्र 24 वर्ष निवासी गबौद थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार 31 मई 2025 को प्रात: 08 बजे अपने पल्सर मोटर सायकल क्र. CG 06 HB 2232 से काम से पिथौरा आया था, जहाँ से वापस घर जाते समय शाम करीबन 05 बजे ग्राम लक्ष्मीपुर के सामने आम सड़क के पास पीछे की ओर से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 06 HC 1976 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर हिमांशु बरिहा के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

एक्सीडेंट करने से हिमांशु के सिर में गंभीर चोटे आई थी जिसे उपचार हेतु एम्बुलेंस से सीएचसी पिथौरा लाने पर  प्राथमिक उपचार बाद उसे उचित ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुद रेफर किये जहां डॉ. द्वारा चेक करने पर उसे मृत होना बताया गया.

मामले में पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG06HC 1976 के चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें