विधायक श्री नन्द के मुख्य आतिथ्य में बड़ेसाजापाली स्कूल में गणवेश वितरण कर प्रवेश उत्सव मनाया गया
बसना- बसना विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े सजापाली में बुधवार को सराईपाली विधायक श्री किस्मत लाल नंद के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य उग्रसेन पटेल की अध्यक्षता तथा लीलाकांत पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर के विशिष्ट आतिथ्य में गणवेश व पुस्तक वितरण कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने बताया की शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के 240 छात्र-छात्राओं को शिक्षा सत्र 19- 20 में प्रवेश दिया गया है। जो लक्ष्य से अधिक है नवप्रवेशी 35 बालक बालिकाओं को स्कूल गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक विधायक महोदय के कर कमलों से वितरित किया गया।
विधायक श्री नंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऊंचे सपने देखने तथा सपने को साकार करने हेतु कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। विद्यालय प्रबंधन की मांग पर मुख्य द्वार से विद्यालय प्रांगण तक सीसी रोड हेतु दो लाख रुपए वह साइकिल स्टैंड हेतु दो लाख एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु आवश्यक पहल करने की घोषणा की । कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवण पटेल गौतम चौहान बलराम भाई सहित पालक शिक्षक शिक्षिकाएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जेएल कर्ष ने किया।