शिक्षक के प्रयास से प्रभावित होकर सरकारी स्कूल में किया स्मा... - CG Sandesh

शिक्षक के प्रयास से प्रभावित होकर सरकारी स्कूल में किया स्मार्ट एलईडी का दान.

शासकीय स्कूलों की दिशा और दशा बदलने के लिए शिक्षक स्वयं के प्रयास से स्कूलों को नई उड़ान दे सकते है और सरकारी शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बना सकते है. शिक्षक प्रेमचंद साव द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल विकास खंड बसना में किए जा रहे विभिन्न क्रियाकलापों द्वारा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का स्तर बढ़ा है.  

शिक्षक प्रेमचन्द के प्रयास से प्रभावित होकर आदित्य देवांगन ने उनसे सोशल मिडिया के माध्यम से संपर्क किया और स्कूल में स्मार्ट एलईडी दान देने की इच्छा जाहिर की और आदित्य देवांगन एवं उनके परिवार ने मिडिल स्कूल अरेकेल में आकर स्मार्ट एलईडी प्रदान किए. अब इस स्कूल के बच्चे डिजिटल के माध्यम से बेहतर सिख सकेंगे.

डिजिटल के जमाने में अध्यापन को सोशल साइट्स फेसबुक,यूट्यूब आदि द्वारा सरकारी शिक्षा को बेहतर करने हेतु प्रयास को देखते हुए आदित्य देवांगन की तरफ से उनकी माताजी श्रीमती मनबाई देवांगन एवं बहन कविता देवांगन ने स्कूल आकर प्रधान पाठक हीराधर साव साव एवं शिक्षक प्रेमचंद साव को एलईडी प्रदान किए. स्मार्ट एलइडी की सहायता से विज्ञान एवं अन्य विषयों के बारीकियों के बारे में छात्र-छात्राएं जान पा रहे है.

शिक्षक प्रेमचंद साव ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल साइट्स के जरिए प्रथम बार आदित्य देवांगन से बात हुआ था, उन्होंने बताया कि आदित्य देवांगन को फेसबुक पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई एवं उनके विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से बहुत प्रभावित हुए और स्कूल में डिजिटल पढ़ाई हो इसके लिए स्मार्ट एलइडी स्कूल को प्रदान करने का निश्चय किया.

आपको यह बता दें कि नवाचारी शिक्षक प्रेमचंद साव देश की सरकारी शिक्षा को बेहतर करने के लिए कार्य कर रहे देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय समूह नवोदय क्रांति परिवार भारत का छत्तीसगढ़ स्टेट मोटिवेटर है. नवोदय क्रांति परिवार भारत एक ऐसी संस्था है जो आज देश के 24 राज्यों के शिक्षकों के साथ मिलकर शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं.

शिक्षक प्रेमचंद साव अपने शिक्षण गतिविधियों को फेसबुक को अन्य सोशल साइट पर पोस्ट करते हैं, ताकि इसका लाभ सभी शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों को मिल सके. शिक्षक प्रेमचंद साव शिक्षा क्षेत्र में निरंतर नव प्रयास करते रहते हैं. शाला में एलईडी लग जाने से सभी छात्र-छात्राएं विषय से संबंधित वीडियो देखकर सीखने में बहुत उपयोगी साबित हो रहा है.

स्कूल में स्मार्ट एल ई डी आ जाने से सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण काफी खुश एवं प्रसन्न है. एलईडी देने वाले दान दाता आदित्य देवांगन ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल के शिक्षक प्रेमचंद साव एवं हीराधर साव के नवाचार कार्यों को सोशल साइट्स में देखकर स्कूल के सभी बच्चे डिजिटल पढ़ाई करें,इसके लिए शाला परिवार को एलईडी प्रदान करने का निश्चय किया.

प्रधान पाठक हीराधर साव ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने में एलईडी का महत्वपूर्ण योगदान है. कार्यक्रम के अंत में शिक्षक प्रेमचंद साव ने कहा कि हम सभी शिक्षकों द्वारा स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने की पूरी कोशिश किये जा रहे है. बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की जिम्मेदारी हम सब की है. हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए हरपल लगे रहते हैं. इसी तरह से स्कूल के बच्चों को भी बेहतर से बेहतर गुणवत्तायुक्त शिक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है,जिससे हमारा समाज,राज्य और देश विकसित हो सके. बस इसी सोच के साथ हम सभी शिक्षक शिक्षा को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं.

सरकारी शिक्षा को बेहतर करने हेतु किये जा रहे प्रयास में विकास खंड शिक्षा अधिकारी बसना जे.आर.डहरिया, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी व्ही.के.शुक्ला, बद्री विशाल जोल्हे व लोकेश्वर कंवर,विकास खंड स्रोत समन्वयक ललित देवता,सभी पालक गण,सरपंच शिवप्रसाद डड़सेना,सनेश भोई,आदित्य देवांगन एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा है. 

इस अवसर पर प्रधान पाठक हीराधर साव,शिक्षक प्रेमचंद साव, शिक्षिका श्रीमती विनीता ताण्डी, दानदाता श्रीमती मनबाई देवांगन, कु.कविता देवांगन, बाल कैबिनेट के सदस्य गण एवं काफी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें