पुलिस ने किया रोकने का प्रयास तो लहरा कर मार दी ठोकर.
सरायपाली थाना अंतर्गत बलौदा चौकी में पदस्थ कामदेव गायकवाड़ ने अपने ही चौकी में रिपोर्ट लिखाई है. रिपोर्ट के अनुसार ड्यूटी के दौरान जब कामदेव और नीलाम्बर सिंह नेताम ग्राम भोथलडीह चौक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे. तभी वाहन क्रमांक OD15K-4186 को रोकने का संकेत दिया.
लेकिन उन संकेतों का उलंघन करते हुए वाहन क्रमांक OD15K-4186 के चालक दीपलाल साहनी पिता मेवालाल साहनी जलालपुर, थाना गोरैल जिला वैशाली (बिहार) द्वारा आरक्षक कामदेव को साइड से ठोकर मार दी और भागने का प्रयास करने लगा. भागने के बाद वाहन चालक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया.
बताया गया कि पुलिस अधिकारी द्वारा वाहन का रोकने का संकेत दिए जाने के बावजूद दीपलाल तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये वाहन को लहरा कर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुये आरोपी चालक द्वारा वाहन शर्तो का उल्लंघन किया गया. और साइड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भागने लगा जिससे ग्रामीणों के सहयोग से पकडा गया.
आरक्षक ने बताया है कि एक्सीडेंट करने से उसके माथा,आंख के पास एवं होठ में चोट लगा है, इस घटना के समय वहाँ अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा आसपास के ग्रामीण भी मौजूद थे. जिस पर उन्होंने रिपोर्ट कर कार्रवाही की मांग की है.