
महासमुंद : कृषि स्थायी समिति की बैठक 28 जुलाई को आयोजित
सभापति, कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत महासमुंद के निर्देशानुसार सोमवार 28 जुलाई 2025 को कृषि स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक दोपहर 12ः00 बजे से कार्यालय उप संचालक कृषि, महासमुंद में संपन्न होगी।
उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप ने बताया कि बैठक में विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा एवं विभागीय योजनाओं का अनुमोदन। खरीफ मौसम हेतु उर्वरक, बीज, अन्य आदानों एवं कृषि गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा एवं अन्य विभागीय विषयों पर चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों को निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने कहा गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें