रिहायशी इलाकों में कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या से लोगो में भय. - CG Sandesh

रिहायशी इलाकों में कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या से लोगो में भय.

बसना नगर के अंदर इन दिनों आवारा कुत्तों को लेकर दहशत बढ़ गया है. रिहायशी इलाकों में कुत्तों की जनसँख्या लगातार बढ़ रही है. ये कुत्ते के झुण्ड में नगर की काफ़ी सारी गलियों में सक्रिय है जो रात के समय नागरिकों पर और दिन में स्कूल से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं पर कई बार हमले करते हुए देखे जा सकते है.

बसना नगर से डॉ. कश्यप के मार्ग से होकर जाने वाले हाई स्कूल मार्ग में तो कुत्ते इस तरह झुण्ड में रहतें है कि जब वहां से कोई नागरिक गुजरे तो कई बार उस पर हमला कर देते है और दुपहिये वाहन को गिरा देते है जिससे बाइक चालक को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है.

वहीं आदर्श नगर के रस्ते में सुहब-सुबह कुत्तों का झुण्ड इस प्रकार रहता है कि लोग अब सुबह पैदल निकालना छोड़ चुके है. इसके अलावा जो बच्चे सुबह स्कूल जाते है उनको बहार ले जाने के लिए भी परिजनों के मन में भय लगा रहता है.    

आये दिन बसना नगर के समीप दो अन्य नगर पिथौरा और सरायपाली भी कुत्तों की आवारा हरकतों से परेशान हो चूका है. कुत्ते के काटने के बाद जब यहाँ के नागरिक सरकारी अस्पताल में पहुंचे तो इनको अस्पतालों में भी दिकत्तों का सामना करना पड़ा. जबकि सरायपाली जैसे बड़े अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन भी नहीं मिला.

आवारा कुत्तों की इतनी बढती जनसँख्या के बाद भी यहाँ प्रशासन ने कभी भी इसकी सूद ना ली ना कभी नसबंदी अभियान चलाया गया ना कुत्तों को कहीं ले जाया जा रहा है बहरहाल बसना के लोग इससे घबराए हुए है.



अन्य सम्बंधित खबरें