बसना : सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, दयनंदनी लेखन पर दिया गया मार्गदर्शन
बसना विकासखंड के सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में हरेली पर्व के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य देवेंद्र सेठ द्वारा छात्रों को दयनंदनी लेखन पर मार्गदर्शन दिया गया.उन्होंने दयानंदानी के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की. इसके पश्चात संस्था के प्राचार्य कमल स्वर्णकार ने पालक संपर्क के विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हम पालक संपर्क क्यों और कैसे करें. इसके बाद प्रधानाचार्य मोतीलाल यादव के द्वारा अंत में आभार व्यक्त किया गया. इस चर्चा सत्र में सभी आचार्य और दीदीयो का विशेष सहयोग रहा.
हरेली पर्व पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में हरेली पर्व पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल खेले गए, जैसे रस्सा खींच, गुब्बारा फोड़, खो-खो, घंटी दौड़ आदि. खेल स्पर्धा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
तत्पश्चात संस्था के प्राचार्य कमल स्वर्णकार के द्वारा हरेली त्यौहार के विषय में कहा गया कि हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है जो कृषि, पर्यावरण,सामाजिक एकता और पारिवारिक जुड़ाव को दर्शाता है. इसके बाद प्रधानाचार्य मोतीलाल यादव के द्वारा इस पर्व के महत्व को बताया गया कि यह पर्वत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन में विशेष महत्व रखता है और इसे कई पीढियों से मनाते आ रहे हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य एवं दीदीयों का विशेष योगदान रहा.