बसना : डंडे से वार कर पिता को किया घायल, बेटे के खिलाफ केस दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इन्द्रानगर भंवरपुर में बाप-बेटे में खाना बनने की बात पर बहस के बाद बेटे ने अपने पिता को अश्लील गाली गलौज कर डंडे से वार कर चोट पहुँचाया. मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम इन्द्रानगर भंवरपुर निवासी पुक सिंह सिदार उम्र 55 वर्ष पिता भुखउ सिदार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 24 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे उसका बड़ा लडका दिनेश सिदार भोजन मांगा. भोजन बन चुका था. सब्जी बनने में समय था.
पुक सिंह ने अपने बेटे को सब्जी बनने में थोड़ा समय है अभी नहीं बन पाया है बनने के बाद मिलेगा कहा. दोनों के बीच इस बात को लेकर थोड़ा बहस बाजी हो गया और दिनेश अश्लील गाली गलौज करने लगा और अपने पिता पुक सिंह को लाठी डण्डा से मारपीट करने लगा. मारपीट से पुक सिंह के सिर पर काफी चोंट आयी है. बडकु देवांगन बीच गली में इस घटना को देखे सुने हैं. पुक सिंह ने बताया कि उसे हमेशा डर बना है कि कहीं उसका बेटा उसे जान से न मार दे.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश सिदार के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.