बसना : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत - CG Sandesh

बसना : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत

बसना से पदमपुर मार्ग पर बंसुला स्थित राईस मिल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, डिगम्बर ‍सिदार ग्राम पलसापाली के अपने रिश्तेदार देवेन्द्र नेताम के मोटर सायकल क्र. CG06GT3511 को लेकर 24 जुलाई की रात को निकला था. इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे पदमपुर रोड राईस मिल के पास ग्राम बंसुला में किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया. हादसे में डिगम्बर सिदार पिता तरूण कुमार सिदार उम्र 21 वर्ष निवासी पंडरीपानी के बांए आंख के भौव माथा एवं जबडा में गंभीर चोंट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 184-MOT, 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें