
महासमुंद : सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने पहुंचे विधायक, मृतक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
शनिवार को बिरकोनी के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को त्वरित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही उनको आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए। घायलों से हालचाल जाना एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की।
नेशनल हाईवे 53 में ऑटो और ट्रक में टक्कर हो गई। ऑटो में सवार लोगों को गम्भीर चोटें आई। गंभीर चोट के कारण एक की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर अस्पताल पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अस्पताल प्रबंधन को उचित उपचार के लिए निर्देशित किया। चिकित्सकों से इलाज के संबंध में जानकारी और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की। घायलों को चोट के कारण सिटी स्कैन की जरूरत पड़ने पर उन्हें सिटी स्कैन के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई गम्भीर मामला है तो उनको रायपुर रिफर किया जाएगा। साथ ही उनका उचित उपचार करवाया जाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें