आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन 8 अगस्त तक - CG Sandesh

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन 8 अगस्त तक

एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 06 आमदी, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 04 और केन्द्र क्रमांक 02 मुजगहन, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 03 और केन्द्र क्रमांक 01 रूद्री, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 05 और केन्द्र क्रमांक 04 छाती तथा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 मोंगरागहन में सहायिका की भर्ती की जानी है। इसके लिए कम से कम आठवीं पास, उसी गांव की निवासी से आगामी 8 अगस्त तक आवेदन मंगाए गए हैं। 

परियोजना अधिकारी ने बताया कि सभी प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पास स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना ग्रामीण कार्यालय में जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र के बारे में संबंधित ग्राम पंचायत अथवा परियोजना कार्यालय में जानकारी ली जा सकती है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें