पनिका समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सम्पत अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह से किये सम्मान
बसना। परम पूज्य आद सत्य कबीर प्राकटय महोत्सव के उपलक्ष्य में बसना नगर में भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया था। समाजसेवी के रूप में निरंतर बसना अंचल में अपना भरपूर सहयोग करने वाले नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक एवं बसना नगर पंचायत अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल का सम्मान आज पनिका समाज के प्रतिनिधि मंडल ने श्री अग्रवाल के निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात किये और उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर में प्रदेश प्रतिनिधि सेवक दास दीवान, ब्लाक अध्यक्ष मालिन दास, ब्लाक सचिव आनंद दास मानिकपूरी, जिला प्रतिनिधि शरण दास राजन, परिक्षेत्र अध्यक्ष पीपलखूंटा सी. डी. बघेल, निर्मल दास, सतनामी समाज के अध्यक्ष पोषराम धृतलहरे, शीत गुप्ता, इमरान ख्वाजा उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें