आधार केन्द्र संचालन हेतु आधार संचालक, ऑपरेटर पद के लिए आवेदन... - CG Sandesh

आधार केन्द्र संचालन हेतु आधार संचालक, ऑपरेटर पद के लिए आवेदन आमंत्रित

मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिप्स स्टेट डाटा सेंटर भवन सिविल लाईन्स रायपुर के परिपालन में बीजापुर जिले के 19 शासकीय कार्यालयों इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किया जाना है। 

जिसके तहत कलेक्टर कार्यालय बीजापुर, जिला एवं जनपद पंचायत कार्यालय बीजापुर, नगर पालिका बीजापुर, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय बीजापुर एवं गंगालूर, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भैरमगढ़, तहसील कार्यालय भैरमगढ़ एवं कुटरू, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत भैरमगढ़, एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय भोपालपटनम, जनपद एवं नगर पंचायत भोपालपटनम, एसडीम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय उसूर शामिल है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें