बसना : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की बाइक चोरी
\बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर के मंडी के सामने मोटर सायकल खड़ी कर गढ़ मैदान में बैंटमिंटन खेलने गए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की बाइक चोरी की शिकायत के बाद अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग में ड्रेसर के पद पर पदस्थ सुनील कुमार श्रीवास पिता दसरथ श्रीवास उम्र 35 साल भंवरपुर में रहता है. 28 जुलाई को रात करीब 8 बजे वह अपनी पुरानी मोटर सायकल क्र. CG11 CA 8218 कीमती 10,000 रूपये को भंवरपुर मंडी के बाहर खड़ी कर गढ़ मैदान में बैंटमिंटन खेलने चला गया.
खेलने के पश्चात वापस आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली थी. आसपास पता तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं चला.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें