71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा : इन्हें मिला सर्व... - CG Sandesh

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा : इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का ख़िताब

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। घोषित पुरस्कार में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और विक्रांत मैसी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी के पुरस्कार जीते हैं।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष आशुतोष गोवारिकर और पी. शेषाद्रि ने आज दोपहर नई दिल्ली में इन पुरस्कारों की घोषणा की। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। 

ट्वेल्थ फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। "कटहल - ए जैकफ्रूट मिस्ट्री" को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। उत्पल दत्त को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार जी.वी. प्रकाश कुमार को तमिल फिल्म "वाती" के लिए मिलेगा। "द केरल स्टोरी" को सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें