नशे की हालत में नाले की तरफ़ गिरने से हुई मौत.   - CG Sandesh

नशे की हालत में नाले की तरफ़ गिरने से हुई मौत.

21 जुलाई रविवार की सुबह सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम डूडूमचुआं (केदुवां) में एक व्यक्ति की मौत नाले में गिरने से हो गई है. मृतक की पहचान जयलाल बरिहा पिता बरिहा के रूप से की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति शनिवार की शाम से घर वापस नहीं आया था व नशे की हालत में था.  

सुबह कुछ लोग जब खेत में काम करने पहुंचे तब उन्हें नाले में तैरती लाश दिखाई दी. अंदेशा जताया जा रहा है कि रात को वह व्यक्ति नशे में लड़खड़ाते हुए नाले कि तरफ गिर गया होगा. लाश की नाक व सिर के दाएं हिस्से में गहरी चोट लगी हुई है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह गिरकर चोट लगने की वजह से बेहोश हो गया होगा और शरीर के फेफड़े में पानी भर जाने से उसकी मृत्यु हो गई होगी.


इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देने के बाद पुलिस में रिपोर्ट की गई. रिपोर्ट के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा घटना का जायजा लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात लाश परिजनों को सौंप दिया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें