बसना : भाई ने नुकीली वस्तु से वार कर किया घायल - CG Sandesh

बसना : भाई ने नुकीली वस्तु से वार कर किया घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरको में बड़े भाई के साथ गाली गलौज कर नुकीली वस्तु से वार कर घायल करने की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सिरको निवासी शिशुपाल मांझी 06 अगस्त 2025 को रात करीबन 10 बजे अपने घर में था. इसी दौरान उसका छोटा भाई खीरसागर मांझी घर के बाहर आकर अश्लील गाली देने लगा, उसे मना करने पर तुम लोग मेरी पत्नि को उसके मायके क्यों जाने दिये हो कहकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे नुकीली वस्तु से शिशुपाल मांझी पर वार किया, जिससे उसके गर्दन के पास चोट लगी. 

गाली गलौच मारपीट करते समय गजपती मांझी, रोहित सागर एवं शिशुपाल मांझी की पत्नि धनमोती मांझी देखे, सुने एवं बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी खीरसागर मांझी के खिलाफ 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें