बसना : शराब दुकान के सुपरवाइजर से मारपीट
बसना के विदेशी मदिरा दुकान के सुपरवाइजर से मारपीट के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोप है कि ईगल हन्टर मेसर्स कम्पनी के जीएम ने सुपरवाइजर को अश्लील गाली गलौज कर 8-10 थप्पड़ जड़ दिया.
ग्राम लोहडीपुर निवासी देवप्रसाद बरिहा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह विदेशी मदिरा दुकान बसना में सुपरवाइजर के पद पर 05 अगस्त तक कार्य कर रहा था. 05 अगस्त को वह विदेश शराब दुकान बसना में ड्यूटी करने के लिए गया था. दोपहर करीबन 1 बजे से 2 बजे के मध्य रायपुर निवासी ईगल हन्टर मेसर्स कम्पनी के जीएम आलोक गुप्ता आया और कहा इस मंदिरा दुकान का सुपरवाईजर कौन है.
देवप्रसाद ने कहा, इस दुकान का सुपरवाईजर मैं हूँ सर आप कौन हो. इतने में आलोक ने सीधा देवप्रसाद के कॉलर को पकड़कर अश्लील गाली गलौज की और दोनों गाल में 08-10 तमाचा मार दिया.
देवप्रसाद ने आगे शिकायत में बताया है कि आलोक ने तु मेरा क्या करेंगा तुझे तो शराब भठ्ठी से निकाल दुगा कहा और कुछ समय बाद शाम को सभी कर्मचारियों को मदिरा दुकान बसना से निकाल दिया. देवप्रसाद ने बताया की उनके द्वारा घटना की सूचना अबकारी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झरिया को फोन से देने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया.
देवप्रसाद के साथी चन्द्रमणी साहू, डोलामणी, ताण्डी देवराज बरिहा और रूपेश कुमार साहू मारपीट करते देखे हैं. मामले में पुलिस ने आरोपी ईगल हंटर मेसर्स कंपनी के जीएम आलोक गुप्ता केस खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध किया है.