बसना तहसील परिषर में अब 400 आधार प्रतिदिन बनाने की क्षमता, न... - CG Sandesh

बसना तहसील परिषर में अब 400 आधार प्रतिदिन बनाने की क्षमता, नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त शुल्क, लगाये गए चार उपकरण, समाचार प्रकाशन के बाद प्रशासन की बड़ी पहल.

आधार कार्ड बनवाने को लेकर आने वाली परेशानियों को देखते हुए बसना तहसील कार्यालय में अब चार कंप्यूटर और बाकेयोमेट्रिक मशीन की व्यवस्था कर दी गई है. जिसके बाद लोग यहाँ नया आधार कार्ड नि:शुल्क में बनावा सकते है. आधार कार्ड बनने के बाद इसे प्रिंट के लिए आपको 10 से 20 रुपये तक का खर्चा करना पड़ सकता है जिमसे आधार कार्ड का लेमिनेशन शामिल है. इसके अवाला मोबाइल में अपने आधार की कॉपी सुरक्षित रखकर आप 20 रुपये के खर्च को भी बचा सकते है.

इससे पहले बसना ब्लाक के रह वासियों को आधार कार्ड बनाने के लिए च्वाईस सेंटर की तरफ़ जाना पड़ता था और उनके द्वारा ली जाने वाली रक़म को एक गरीब व्यक्ति अपने पुरे परिवार के आधार कार्ड बनाने के लिए मुहैया नहीं करा पाता था. मिली जानकारी के अनुसार निजी सेंटर में किसी परिवार में चार सदस्य है तो 2 हजार जैसी बड़ी रक़म भी देने को मजबूर होना पड़ता था.

इन अव्यवस्था और शिकायतों के बीच के जब बसना में संचालित एक निजी च्वाईस सेंटर को निर्धारित राशि से अधिक लिए जाने पर सील कर दिया गया तब लोग आधार बनवाने को लेकर भूखे प्यासे कतारों में आ गए. यह स्थिती तीन दिन तक रही. यह स्थिती इसलिए बनी क्योंकि वर्तमान में राशन कार्ड का नवनिकरण किया जा रहा है जिसमे आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण है. इसलिए गाँव-गाँव से हर व्यक्ति को आधार बनवाना अब जरुरी हो गया है.  

निजी च्वाईस सेंटर सील होने के बाद शनिवार को लोग भारी मात्रा में तहसील कार्यालय पहुँच गए और आधार बनने का इंतज़ार करने लगे. इस बात की जानकारी जब नायब तहसीलदार के.के. चंद्राकर को दी गई तो उन्होंने बताया कि तीसरे शनिवार होने के कारण तहसील कार्यालय बंद है, बंद में भी अगर आधार का कार्य करवाया जायेगा तो अधिक राशि लेने की शिकायत आयेगी इसलिए आधार कार्ड को तहसील कार्यालय की निगरानी में कराया जाना ही उचित है. ताकि तत्काल किसी शिकायतों का निवारण किया जा सके.

परन्तु सोमवार को जब वापस तहसील कार्यालय खुला तो इतनी भीड़ और अव्यवस्था हो गई कि लोग कतारों में लड़ने लगे. इस जानकारी के बावजूद की वहां कंप्यूटर नहीं है, लोग टोकन लिए अपनी पारी का इंतज़ार करने लगे.

इतनी परेशानियों के जब cgsandesh.com की ख़बर तहसील कार्यालय को मिली तो तत्काल तीन कम्पूटर की व्यवस्था की गई. और परेशानियों को दुर करने की कोशिश की गई.  

आज सुबह जब स्थिती का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार के.के चंद्राकर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अब तहसील में 3 की जगह 4 कंप्यूटर और डिवाइस हो गए है. तहसील परिषर में अब एक दिन में लगभग 400 लोगो का कार्ड बन पाएंगे.और अधिक पैसा भी नहीं देना पड़ेगा.

यह हमारे ब्लाक के लिए गर्व की बात है कि अब यहाँ के शासकीय परिषर तहसील कार्यालय में 4 कंप्यूटर केवल आधार हेतु कार्य के लिए मौजूद हो गए है. जबकि बाकि ब्लाक की स्थिति ख़राब है.     

नायब तहसीलदार के.के चंद्राकर ने बताया कि अब यहाँ के ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने अपील की है क्षमता को ध्यान में रखते हुए लोग धैर्य बनाये रहे. तहसील परिषर में कई जगह पेड़ की छाया, बैठने को कमरे, पानी की व्यवस्था और शौचालय भी है. अगर लोग चाहें तरीके से तय समय से पहले ही पुरे आधार कार्ड बन जायेंगे.

अनावश्यक रोड में खड़े होने से फिलहाल रोड में जाम की स्थिति बन रही है, कुछ लोग ऐसे है की लाइन में खड़े होकर आधार बनवाना नहीं चाहते है. ऐसे में विवाद की स्थिती उत्त्पन्न हो जाती है आज ऐसे ही एक विवाद के मौके पर 112 को बुलाना पड़ा.        

वहीं तहसील कार्यालय में अब मुफ्त में आधार बनाये जाने की बात को सुनकर अब अन्य जिले एवं ब्लाक से लोग बसना आने लगे है. यदि यह कार्य ऐसे ही प्रगति को ओर अग्रसर रहेगा तो लोगों को असुविधाओं का सामना करना नहीं पड़ेगा. इसे प्रशासन की एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है.



अन्य सम्बंधित खबरें