कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को किया याद - CG Sandesh

कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को किया याद

बसना: शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला बसना में 26 जुलाई को 20वॉ कारगिल विजय दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी पर 28 छ.ग. बटालियन रायगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल एच.एस. घुमन थे, अध्यक्षता प्राचार्य श्री केसी साहू ने की एवं विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर 28 छ.ग. बटालियन रायगढ़ के सूबेदार मेजर राजेश मिश्रा एवं भूतपूर्व एनसीसी अधिकारी श्री एन.एल. भोई विराजमान थे. 

कार्यक्रम के प्रारंभ में कैडेट्स के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. सभा को संबोधित करते हुए भूतपूर्व एन.सी.सी. अधिकारी श्री एन.एल.भोई ने संस्था में एन.सी.सी. के इतिहास पर एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. प्राचार्य श्री साहू ने कारगिल युद्ध के संपूर्ण घटनाक्रम एवं भारतीय सेना के शौर्य एवं छात्रों को रोचक जानकारी दी मुख्य अतिथि कर्नल एच.एस.घुमन ने छात्रों को अपने आशीर्वचन में देश का जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु साथ ही भारतीय सेना में कैरियर बनाने हेतु प्रेरित किया. 

कार्यक्रम के अगले चरण में एनसीसी अधिकारी श्री एस के कर के मार्गदर्शन में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के बंकर नष्ट करने का झांकी प्रस्तुत किया कार्यक्रम में कारगिल शहीदों की याद में वृक्षारोपण भी किया गया अंत में आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्री दास ने किया कार्यक्रम का संचालन एन.सी.सी. अधिकारी श्री एस के कर ने किया अंत में सामूहिक एनसीसी गीत के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ.


अन्य सम्बंधित खबरें