सिक्के को लेकर बन्द होने के अफवाह व यातायात व्यवस्था सहित अन... - CG Sandesh

सिक्के को लेकर बन्द होने के अफवाह व यातायात व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर भंवरपुर चौकी में सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी में सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चौकी प्रभारी श्री संदीप मांडले द्वारा उपस्थित लोगों को क्षेत्र में फैली एक दो रुपये के सिक्के को लेकर बन्द होने के अफवाह व यातायात व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर सुरक्षा समिति व व्यापारियों से चर्चा की व उपस्थित लोगों से पुलिस को सहयोग करने को कहा।

वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री लीलाकान्त पटेल ने कहा कि सिक्कों के चलन के लिए किसी को दोषी बताना ठीक नहीं होगा, क्याेंकि सिक्के कानूनी रूप से बंद नहीं हुए हैं। जब दुकानदाराें और ग्राहकाें ने इन्हें लेना और देना बंद कर दिया ताे ऐसी मान्यता हाे गई कि सिक्के बंद हाे गए हैं। सिक्के बाजार में नहीं लेने के कारण हर वर्ग परेशान है।

बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लीलाकान्त पटेल , युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज पटेल ,सुरेन्द्र वैष्णव, कुबेर चरण नायक,सत्यप्रकाश अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, अनुराग नायक ब्लाक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, जीतू वैष्णव अध्यक्ष युवा मोर्चा, सत्यानन्द भोई, रूपेश वैष्णव, विक्की वैष्णव , कन्हैया पटेल,पद्मलोचन , उदल सिदार ,बसन्त अग्रवाल ,सहित व्यापारी गण एंव समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें