बाल केबिनेट से बच्चों की प्रतिभाओं का विकास होता है - लोरीश
शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिरदा में बाल केबिनेट का गठन कर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार ने छात्रों को पद की शपथ दिलाई एवं स्वच्छता और सेवा का संकल्प करवाया।
उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि अपने प्रदत्त कार्य को ईमानदारी से करेंगे, हरेक विद्यार्थी अपने साथियों के साथ भ्रातृत्व का व्यवहार करेगा और अपनी प्रतिभा का उपयोग करेगा।
बाल केबिनेट में प्रधानमंत्री के रूप में आठवीं के ताराचंद भोई, उपप्रधानमंत्री मोइनुद्दीन शेख(सातवीं), वित्त मंत्री सुमीत पारेश्वर(आठवीं), शिक्षा मंत्री पवनकुमार चौहान(आठवीं), स्वास्थ्य मंत्री सागर भोई(आठवीं), सफाई विभाग परमेश्वर चतुर्वेदी(आठवीं), पर्यावरण संरक्षण हितेश यादव(आठवीं) ,खेल मँत्री उमाशंकर बरिहा(सातवीं)।
इनके अतिरिक्त कक्षा नायकों के रूप में आठवीं से कुनाल यादव एवं नागेश्वर चौहान, सातवीं से ईश्वर यादव और अभय यादव तथा छठवीं से आर्यन साहू व साँईप्रसाद छत्तर को चुना गया। विद्यालय प्रभारी गुणसागर पटेल, सँकुल समन्वयक रमेश कुमार नायक ने भी छात्रों को सही ढंग से पढने-लिखने के लिए प्रेरित किया है।
इस अवसर पर शम्भू शरण कर, सीताकांत प्रधान, किशोर पटेल एवं मीतू रोमा राज सहित कुछ पालक भी उपस्थित रहे।