तेली युवा मंच फुलझर अंचल बसना द्वारा किया गया वृक्षारोपण  - CG Sandesh

तेली युवा मंच फुलझर अंचल बसना द्वारा किया गया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से तेली युवा मंच फुलझर अंचल बसना के सभी सदस्यों द्वारा गांव-गांव जाकर वृक्षारोपण किया जा रहा है। शनिवार को तेली युवा मंच बसना के संरक्षक पंकज साव,अध्यक्ष जन्मजय साव,टिकेश्वर साहू,सचिव प्रेमचंद साव, उपाध्यक्ष महेंद्र साव,मीडिया प्रभारी रुपानंद साव,संगठनमंत्री हरिराम साव आदि के नेतृत्व में ग्राम बिछिया के सोसायटी के सामने करंज,मुनगा,आंवला आदि वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के अवसर पर सोसायटी के सदस्य गणों एवं ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। इसी तरह से रविवार को भी वृक्ष लगाओ पृथ्वी बचाओ इस अभियान को सार्थक करते हुए बसना विकासखंड के केवटापाली ग्राम में तेली युवा मंच फुलझर अंचल बसना और लोकनाथ साव जी के नेतृत्व में ग्राम के तलाब के मेढ़ में पीपल, करंज,आम,इमली आदि वृक्षों का पौधा रोपण किया गया,उसे रक्षा करने कंटीले तार का घेराव करते हुए सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया।

तेली युवा मंच फुलझर अंचल बसना और ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण में भाग लिया ।इस अवसर पर प्रेमचंद साव,जन्मजय साव, राजू साहू,टिकेश्वर साहू,कैलाश साव, कन्हैया साव,लोकनाथ साव, बसंत साहू (पूर्व परीखेत्र अध्यक्ष ), जयकुमार साव,पुनीत साव, राजकुमार साव, तोषकुमार साव, हेमप्रकाश साव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें