मेहमान बनकर आए युवक को जहरीले सांप ने डसा.
बसना थाना अंतर्गत आज औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान बंसुला के पास एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया. इस व्यक्ति का नाम राम बताया जा रहा है जो कि सारंगढ़ का निवासी है. जिसकी उम्र 28 वर्ष है.
जानकारी के अनुसार बसना यह अपने परिजनों के यहाँ मेहमान बनकर आया है. बताया जा रहा है कि युवक को डोमी (नाग) नाम के जहरीले सर्प ने काट लिया है. जिसकी जानकारी उनके परिजनों को देने पर 112 को बुलाया गया. पुलिस कर्मियों के पहुँचने से सर्प दंस से पीड़ित बेहोस युवक को 112 वाहन और पुलिस कर्मियों के मदद से स्वास्थ्य केंद्र बसना लाकर भर्ती कर इलाज चालू किया गया.
जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर कारीबन 1 बजे की है.
अन्य सम्बंधित खबरें