विडियो : नेशनल हाईवे के किनारे फन फैलाए नाग ने किया लोगों को अपनी ओर आकर्षित.
आज श्रावण सोमावार के पावन पर्व में छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत नेशनल हाईवे एनएच 53 में ग्राम मनकी और ग्राम पंचायत बरडीह के बीच फन फैलाए लोगो को आकर्शित कर रहा था.
हालांकि यह सर्प बेवजह किसी को नुकसान नही पहुँचाते जितना भय लोगो को साँप के वजह से लगता है उतना ही भय उन साँपों को भी फिर अगर किसानों का खेत मे काम करते समय पैर सांप के ऊपर आ जाए तो वह निश्चय ही डस लेता है.
घरों में भी यह हाल रहता है कि विचरण करते हुए ये आँगन तक आ पहुँचते है इसलिए बरसता के दिनों में हमेशा सावधानियां बरतनी चाहिए.
125 साल बाद बना अनूठा संयोग इस बार सोमवार के दिन है नाग पंचमी
मान्यता के अनुसार श्रावण माह में 125 साल बाद एक अनूठा संयोग बना है कि श्रावण माह में सोमवार को नागपंचमी का महापर्व भी पड़ा है. भारत के कई प्रदेशों में इस दिन घरों में नागदेव की आकृतियां बना कर पूजा की जाती है. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा करती हैं. इसके आलावा छत्तीसगढ़ में भी श्रावण माह में सर्पो को देव के रूप माना जाता है.
सावन के तीसरे सोमवार (5 अगस्त) को भी नागपंचमी है इस दिन नाग की पूजा कर दान करने की परंपरा है. मोहल्लों में कालबेलिए जीवित नाग लेकर घूमते हैं. और नागदेव को दूध चढ़ाकर पूजा की जाती हैं.