4 बार पीएससी फ़तह कर नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार चंद्राकर अब होंगे डीएसपी, पीएससी-2017 में उत्तीर्ण हुए 33 उम्मीदवारों के लिए आदेश जारी.
बसना तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार चंद्राकर अब उप पुलिस अधिक्षक (डीएसपी) के पद पर ट्रेनिंग के लिए पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र चंदखुरी जायेंगे. जिसके लिए कल गृह विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी कर दिया है.
इस आदेश में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2017 में उत्तीर्ण हुए 33 उम्मीदवारों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के लिए ट्रेनिंग ऑर्डर जारी कर अस्थायी रूप से दो वर्ष की परिवीक्षा पर राज्य पुलिस सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान के लिए नियुक्त किया गया है.
कृष्ण कुमार चंद्राकर इससे पहले भी 3 बार पीएससी फ़तह कर चुके है. जून 2014 में इन्होंने पहली बार में ही पीएससी क्रेक की और नायब तहसीलदार का पद चुना था.
नायब तहसीलदार के पद पर रहते हुए इन्होने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से डीएसपी बनने के लिए 3 बार और पीएससी क्रेक कर डाला. मगर 2015 में क्लास 2 से नीचे का कोई पोस्ट ना भर पाने के कारण सिलेक्शन नहीं पाया.
इसके बाद 2016 में इन्हें डीएसपी पद प्रिफ्रेंश नहीं डाल पाने के कारण नहीं मिल पाया. तब इनका चयन अकाउंट अफसर पद के लिए हुआ था लेकिन ज्वाइनिंग नहीं ली. इसके बाद 2017 के पीएससी में ये डीएसपी चुन लिए गए.
कृष्ण कुमार चंद्राकर को 2008 में अपनी इंजीनियरिंग की पढाई रायपुर के एनआईटी से पूरी करने के बाद पायलट बनने के लिए स्कालरशिप मिली. जिसके रिटेन और इंटरव्यू के बाद इनका सेलेक्शन हुआ और बिलासपुर में इनकी ट्रेनिंग नवंबर 2009 में पूरी हो गई.
2009 में इन्होंने जहाँ से पायलट की ट्रेनिंग ली वहीं बतौर पायलट इंस्ट्रक्टर बनकर दूसरों को ट्रेनिंग देते रहे. और फिर झारखण्ड सरकार द्वारा निकाली गई एक वेकेंसी में सरकार का प्लेन उड़ाने के लिए इनका चयन हो गया.
सेलेक्शन के बाद नवंबर 2014 तक झारखंड सरकार का प्लेन उड़ाते रहे. जहाँ एक अफसर की बातों में इन्होंने पीएससी क्रेक करने की ठान ली. और एक नहीं चार बार पीएससी क्रेक कर डाले. कृष्ण कुमार चंद्राकर का अगला टारगेट यूपीएससी क्रेक करना है.
इनके अलावा अन्य उम्मीदवारों में सिद्धांत तिवारी, लोकेश बंसल, निशा सिन्हा, रागिनी तिवारी, सुदीप सरकार, रोहित शुक्ला, विनय कुमार, सौरभ उइके, प्रतिभा चंद्रा, ज्योत्सना चौधरी, विनीत कुमार, अमित देवांगन, अविनाश कुमार ठाकुर, गीतिका साहू, दिलीप कुमार कोशले, रूपेश कुमार, अनिल कुर्रे, लक्ष्मण सिंह पोटाई, मेखलेंद्र प्रताप सिंह, उत्तम प्रताप सिंह, गोविंद सिंह दीवान, तनुप्रिया ठाकुर, तुलसी राम लेकाम, नंदिनी, ताजेश्वर दीवान और रवि कुमार कुजूर शामिल हैं.