बसना : पिकअप चालक की लापरवाही ने ली महिला की जान; किशोर घायल - CG Sandesh

बसना : पिकअप चालक की लापरवाही ने ली महिला की जान; किशोर घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मंजनीमाटी स्कूल मोड़ के पास एक पिकअप चालक की लापरवाही ने बाइक सवार महिला की जान ले ली. घटना में उसका पुत्र भी घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है.

ग्राम पदरडीह निवासी राजेश यादव ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त 2025 को शाम करीबन 07:15 बजे उसका पुत्र अपनी मां कौशल्या यादव को मोटर सायकल सीडी डीलक्स में बीठाकर बसना से पदरडीह जा रहा था. 

इसी दौरन मंजनीमाटी स्कूल मोड़ के पास एक पिकअप वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज, लापरवाही पूर्वक व खतरनाक ढंग से चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे कौशल्या के सिर के पीछे चोट आई तथा उसके पुत्र के दाहिना पैर, दाहिना हाथ में चोट आई. दोनों को ईलाज हेतु सीएचसी बसना ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले जाया गया, जहां 13 अगस्त को कौशल्या यादव की मौत हो गई तथा उसके पुत्र का ईलाज चल रहा है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अज्ञात पीकअप वाहन के चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें