बसना : स्वतंत्रता दिवस के दिन अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दिन ग्राम भीखापाली टुकडा में अवैध शराब बेचते आरोपी अश्वनी प्रधान पिता स्व. नरसिंग प्रधान उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम भीखापाली टुकडा को घेराबंदी कर पकड़ा.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला अंदर रखे 1 नग हंटर कम्पनी का बियर कीमती 200 रूपये, 08 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में प्रत्येक पौवा में 180, 180 एमएल कुल 1440 एमएल कीमती 640 रूपये, 11 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180,180 एमएल कुल 1980 एमएल कीमती 1320 रूपये, कुल जुमला शराब 4070 एमएल एवं बिक्री रकम 480 रूपये जप्त किया.
आरोपी अश्वनी प्रधान का के खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर उसे जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें