बसना : बाइक की टक्कर से गढ्ढे में गिरा, इलाज के दौरान तोड़ा द... - CG Sandesh

बसना : बाइक की टक्कर से गढ्ढे में गिरा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बरोली के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवनाथ साव पिता धजाराम साव उम्र 40 साल निवासी हाड़ापथरा अपने मोटर सायकल से गढफुलझर से डीजल लेकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बरोली चौक के पास ओड़िशा की ओर से आ रही तेज रफ़्तार मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेण्डर CG22Z9313 से उनकी बाइक की भिडंत हो गई. 

देवनाथ साव अपने वाहन सहित रोड़ किनारे गढ्ढे में गिर गया, जिससे उसके सिर एवं दाहिना कंधा में चोंट लगी, उसे ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान देवनाथ ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने बताया घटना 20 जुलाई की है. मर्ग जांच के बाद 17 अगस्त को अरोपी मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेण्डर CG22Z9313 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें