बसना : 42 मवेशियों को ले जा रहे थे ओड़िशा, 5 लोग पुलिस की गिर... - CG Sandesh

बसना : 42 मवेशियों को ले जा रहे थे ओड़िशा, 5 लोग पुलिस की गिरफ्त में

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारपार मोड के पास पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 42 मवेशियों को वध के प्रयोजन से ओड़िशा ले जा रहे 5 आरोपियों की गिरफ्तार किया है. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को एनएच 53 रोड़ पर बोहारपार मोड के पास आरोपी महेश्वर साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 44 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ, विरेन्द्र यादव पिता फिरतू यादव उम्र 25 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ, दारासिंग कुर्रे पिता परदेशी राम कुर्रे उम्र 28 साल निवासी गौराडीपा थाना सरसीवा जिला सारंगढ, ओमप्रकाश साहू पिता ध्वजाराम साहू उम्र 36 साल निवासी देवरहा थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ तथा कृष्णो सिदार पिता स्व. कुंजराम सिदार उम्र 28 साल निवासी चचरेल थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ 45 बैल को क्रुरतापूर्वक मारते पीटते हाकते हुये वद्य करने के प्रयोजन से उडिसा की ओर ले जा रहे थे.

मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और 42 नग बैल मवेशी जुमला कीमती करीबन 2,10,000 रूपये बरामद कर जप्त किया.

मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 4, 6, 10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004 के तहत कार्रवाई की गई है.

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें