डॉ. अनामिका पाल होंगी जे.सी.सी पार्टी की सदस्य. - CG Sandesh

डॉ. अनामिका पाल होंगी जे.सी.सी पार्टी की सदस्य.

अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से डॉ. अनामिका पाल नजर आयेंगी. पूर्व में भी ये इस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में रही है. मगर पार्टी द्वारा इनके कार्यों को नज़रंदाज़ किया गया जिसके चलते इन्होंने पार्टी छोड़ दी. जिसका खामियाज़ा पार्टी को बहोत बुरी तरह चुकाना पड़ा.जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रेसिडेंट ने डॉ. अनामिका पाल का फिर से सदस्यता जारी किया है. जिसके बाद जिले में बीजेपी के बाद अब जेसीसी भी अपने सदस्य बनाएगी.

ज्ञात हो कि 26 सितंबर 2019 को किसानों के साथ आन्दोलन करते हुए इन्होने अपने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, और आरोप लगाया था कि पार्टी उनके किसान हितों को लेकर किये जाने वाले कार्यों की अनदेखा कर रहा है. जिसके बाद पार्टी के खिलाफ़ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.डॉ. अनामिका पाल के एक बार फिर से राजनीति ने सक्रिय होने से कई पंचायतों में होने वाले भ्रष्टाचार खुल कर सामने आ सकते है. जिससे भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की नींद हराम हो जाती है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें