भंवरपुर चौकी की कार्रवाई में पकड़े गए जुआड़ी. - CG Sandesh

भंवरपुर चौकी की कार्रवाई में पकड़े गए जुआड़ी.

बीती शाम बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम पडकीपाली में चौकी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जुआडियों धर दबोज लिया गया. पुलिस द्वारा कुल 4 जुआड़ीयों पर कार्रवाही की गई है जबकि कुछ जुआड़ी पुलिस को देखकर भागने में सफ़ल जरुर हो गए.  

जानकारी के मुताबिक ग्राम पडकीपाली के चिंगरीडीपा आम गली में कुछ जुआडियों द्वारा शाम 4 बजे से खड़खड़ीया नामक खेल रुपयों की हार जीत को लेकर खिलाया जा रहा था. जिस बात की सुचना लगभग के साढ़े 6 बजे शाम को भंवरपुर के चौकी को मुखबीर द्वारा दी गई.

सुचना मिलते ही भंवरपुर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और घेराबंदी कर जुआडियों को पकड़ लिया गया जिसमे कुछ जुआड़ी मौके से पुलिस को देखकर भाग निकले. इन जुआडियों से 06 नग खड़खड़ीया गोटी, 01 नग खड़खड़ीया पट्टी, 01 बांस की टोकरी सहित नकदी रकम 3960/- रू बरामद किये गए.  

पकड़े गए आरोपी में जयकुमार, हरीश, महेन्द्र, सोहित, मयाराम खडीया को कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से समय सदर पर गिरप्तार कर प्रकरण जमानतीय होने से जमानत दार पेश करने पर एवं स्वयं के मुचलके पर छोडा गया. एवं अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें