देर रात सांकरा पुलिस ने की जुआड़ीयों पर कार्रवाही.
सांकरा थाना में बीती रात 3 जुआड़ीयन पकड़ाए गए है. इनके द्वारा ग्राम भोकलुडीह चौक के पास खडखडीया नामक जुआ खेला जा रहा था. जिस पर सांकरा पुलिस ने देर रात करीब 1 बजे कार्रवाही करते हुए दबोजा गया.
जानकारी के अनुसार सांकरा पुलिस को मुखबीर के जरिये रात 11:45 को सुचना मिली कि भोकलुडीह चौक के पास खडखडीया नामक जुआ खेला जा रहा है सूचना पर सांकरा पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर खडखडीया खेलने वालो को रेड किया. जिसमे पुलिस को देखकर खडखडीया खेलाने वाला भाग गया. तथा खेलने वाले 3 खिलाडी पकड़ लिए गए.
सांकरा पुलिस ने घटना स्थल से 2200 रूपये नगदी, एक नग खडखडीया पट्टी, 06 नग खडखडीया गोटी, तथा एक नग टोकनी, को जप्ती कर कब्जा में लिया. आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट पाये जाने से आरोपियो को समय सदर में गिरफ्तार किया गया एवं मामला जमानती होने व जमानत मुचलका पेश करने पर आरोपियो को जमानत मुचलका पर मौके में रिहा किया गया.
1. लोकनाथ साहू उम्र 42 वर्ष के पास से 150 रूपये फड से 700 रूपये.
2. गोकुल सबर उम्र 42 वर्ष के पास से 130 फड से 650 रूपये.
3. गोपाल मेहरे उम्र 34 साल के पास से 120 फड से 450 रूपये.