सराईपाली की जर्जर और खस्ताहाल सड़क को लेकर हरदीप सिंह रैना न... - CG Sandesh

सराईपाली की जर्जर और खस्ताहाल सड़क को लेकर हरदीप सिंह रैना ने नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार ड़हरिया को लिखा पत्र.

सराईपाली समाचार सराईपाली की जर्जर और खस्ताहाल सड़क को लेकर सराईपाली नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना द्वारा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा तथा नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार ड़हरिया जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है.

उन्होंने पत्र में कहा है कि जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए सराईपाली की अति जर्जर सड़क को नगर पालिका सराईपाली को हस्तांतरित किए जाने का आदेश नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट को दिया जाना चाहिए क्योंकि नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट ना तो सड़क की मरम्मत कर रहा है और ना शहर की सड़क को हस्तांतरित करने का काम कर रहा है.

सराईपाली नगर पालिका परिषद कि नेता प्रतिपक्ष हरदीप रैना ने कहा कि शहर की सड़क में जानलेवा बड़े-बड़े गड्ढे हो गई है आए दिन हादसे हो रहे हैं ऐसे में सड़क की मरम्मत पहली प्राथमिकता है. नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट को जल्द से जल्द शहर की सड़क को नगर पालिका प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया जाना चाहिए. जिससे सड़क की मरम्मत और नई सड़क के निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके और आम जनता की मांग पूरी हो सके.

वर्त्तमान में सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट द्वारा मरम्मत किए जाने के मना करने के बाद स्थानीय प्रशासन सड़क की मरम्मत को लेकर असहाय नजर आ रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें