बसना : NH 53 रोड़ किनारे बेच रहा था शराब, पुलिस ने की कार्रवाई
बसना पुलिस ने ग्राम जगत के पास एनएच 53 रोड़ किनारे अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी को गिरफ्तार किया.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी भोगी लाल चौहान पिता लक्षी राम चौहान उम्र 50 साल निवासी कयातपाली 17 अगस्त को ग्राम जगत के पास एनएच 53 रोड़ किनारे बिक्री के लिए शराब रखा था. मुखबिर से सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भोगी लाल चौहान को घेराबंदी कर पकड़ा.
उसके कब्जे से एक पीले रंग की 5 लीटर वाली जरीकन में भरा हुआ 4 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 800 रूपये जप्त किया गया. मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को तत्काल जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. मामले में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें