आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन 27 अगस्त तक - CG Sandesh

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन 27 अगस्त तक

दंतेवाड़ा : एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर से जारी विज्ञप्ति अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, डी.के.एस. भवन रायपुर के निर्देश अंतर्गत वर्तमान में बाल विकास परियोजना बारसूर में आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत भटपाल गरदापारा में आंगनबाड़ी सहायिका रिक्त पद पर नियमानुसार पूर्ति किया जाना हैं।

इस हेतु संबंधित ग्राम पंचायत तथा नगर पंचायत से इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से दिनांक 14 अगस्त से 27 अगस्त 2025 संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय में बंद लिफाफा, डाक या स्वयं के द्वारा आवेदन निश्चित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। शैक्षणिक अर्हतानुसार सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना तथा आयु 18 से 44 वर्ष का होना निर्धारित किया गया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किये जाने हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसो में कार्यालयीन समय पर कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर व महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें