तुमगाँव: पुलिस को चकमा देकर भाग निकला पॉक्सो एक्ट का आरोपी - CG Sandesh

तुमगाँव: पुलिस को चकमा देकर भाग निकला पॉक्सो एक्ट का आरोपी

पटेवा थाने से सीएचसी तुमगांव स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाया गया एक आरोपी आरक्षक को चकमा देकर भाग निकला. तुमगांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पटेवा में पदस्थ आरक्षक ताराचंद 18 अगस्त 2025 को आरोपी टिकेश्वर निषाद पिता भगत राम निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी समोदा को रिमांड पूर्व स्वंय के मोटर सायकल से सीएचसी तुमगांव से मुलाहिजा कराने हेतु लेकर गया था.

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरोपी को अस्पताल परिसर में बिठाकर आरक्षक डॉक्टर के पास जा रहा था, इसी दौरान आरोपी टिकेश्वर निषाद अस्पताल से भागने लगा. आरक्षक उसे दौड़ाकर पीछा करने लगा लेकिन आरोपी अस्पताल के सामने लगे जंगल की ओर भाग गया. आरक्षक ने तुरंत अपने थाना प्रभारी को मोबाईल से सूचना दी. आसपास लगातार खेाजबीन के बाद भी आरोपी का पता नहीं चला.

मामले में आरोपी टिकेश्वर निषाद के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें