बसना : अवैध शराब मामले में युवक के खिलाफ की गई कार्रवाई
बसना पुलिस ने अवैध शराब मामले में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम इन्दरपुर पहुंची, जहाँ आरोपी चुड़ामणी ओगरे पिता पुनित राम ओगरे उम्र 22 साल अपने घर के बाडी में अवैध रूप से शराब रखा हुआ था. उसके कब्जे से 5 लीटर वाली एक पीले रंग की प्लास्टिक जरीकन में भरी हुई करीबन 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी चुड़ामणी ओगरे के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें