बसना : रोड़ किनारे शराब लेकर खड़े युवक के खिलाफ हुई कार्रवाई
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली चौक से कुरचुंडी जाने के रोड़ किनारे अवैध शराब बिक्री के लिए खड़े व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी परमानंद निराला पिता तीजलाल निराला उम्र 31 साल निवासी बनडबरी 20 अगस्त को रोड़ किनारे शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था.
मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीले रंग की प्लास्टिक जरीकन में भरी हुई करीबन 03 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की.
अन्य सम्बंधित खबरें