मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी. - CG Sandesh

मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.

बसना में तहसील आफ़िस के पीछे रहने वाले लखन नायक ने शेखर के ख़िलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत बसना थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया है. लखन नायक ड्रायवरी का काम करता है और 2 अप्रैल 19 को करीब 12 बजे दिन को एक छोटा हाथी वाहन को संदिप इंटरप्राईजेस के पास खडी करके साफ सफाई कर रहा था. उसी समय आदर्श नगर बसना का शेखर नशे में होकर छोटा हांथी के वायपर को पकडकर खींचने लगा, जिसे मना करने पर शेखर ने लखन को मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर उसके छोटा हांथी वाहन से लोहे का पाईप निकालकर मारकर चोंट पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दिया. जिसके बाद 05 अगस्त 2019 को थाना में शेखर के ख़िलाफ रिपोर्ट करने पहुँचा.लखन नायक ने रिपोर्ट में देरी का कारण डर को बताया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें